फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सोनू बने नगर अध्यक्ष, आलोक महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी व मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने सुमेरपुर नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। सोनू गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन

आलोक प्रजापति को महामंत्री, अरुण कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, रजनीश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रयांक सैनी, अनुराग गुप्ता व अंकित अग्निहोत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक कुमार को सह संगठन मंत्री, अजय सिंह को नगर मंत्री और अभिषेक अग्निहोत्री (लकी) को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां पर हिरदेश मिश्रा, अवधेश गुप्ता, राधाकृष्ण ओमर, संतोष सचान, आनंद अग्रवाल, राकेश साहू, शरद गुप्ता, रमाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें