फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कैमरा नीचे झुका, कोतवाली में निगरानी पर सवाल

विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी 17- कोतवाली परिसर में लगा कैमरा नीचे की ओर झुका ​हुआ। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद उनकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। परिसर में लगा एक कैमरा नीचे की ओर झुका हुआ है। ऐसे में सवाल है कि जब कैमरे की दिशा ही सही नहीं है तो वह संबंधित हिस्से की गतिविधियों की निगरानी कैसे कर रहा होगा।
विज्ञापन

कैमरा चालू होने का दावा अपनी जगह है लेकिन उसकी दिशा और रिकॉर्डिंग की उपयोगिता भी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में 18 महीने की फुटेज सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी संदेह की घेरे में है। मौदहा कोतवाली में कुल आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार कोतवाली गेट, परिसर, लॉकअप, महिला हेल्पलाइन कक्ष, कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष समेत विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने सभी कैमरों के संचालित होने की बात कही है।

18 महीने रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की व्यवस्था
अब तक कोतवाली में लगी सीसीटीवी डिवाइस में 90 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की व्यवस्था है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, नौ अक्तूबर से नए शासनादेश के तहत तीन अतिरिक्त डिवाइस बढ़ाई गई हैं। हालांकि इन डिवाइस के बाद कुल कितने दिनों की फुटेज सुरक्षित रखी जा सकेगी, यह स्पष्ट होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें