फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संक्रमित पशु काटे तो समय से कराएं इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। विश्व रेबीज दिवस पर सीएचसी में सोमवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। सीएचसी अधीक्षक व ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अरविंद यादव ने रेबीज से बचाव एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमित पशु के काटने पर समय से इलाज कराना जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि रेबीज गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। कुत्ते, बिल्ली अथवा किसी अन्य संदिग्ध संक्रमित पशु के काटने या खरोंचने के बाद घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि घटना को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले घाव को साबुन और साफ पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छे से धोएं। घाव में एंटीसेप्टिक पोविडोन आयोडीन लगाया जा सकता है। घाव पर मिर्च, चूना, मिट्टी, तेल, केरोसिन, हल्दी या कोई अन्य जलन पैदा करने वाले पदार्थ का प्रयोग नहीं करना चाहिए। घाव को कसकर बांधने या स्वयं से बंद करने की जगह चिकित्सक से सलाह लें। एंटी रेबीज उपचार जितनी जल्दी शुरू होगा, उतना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें