फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जेल में सुरक्षा से लेकर भोजन तक की परखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कारागार का सोमवार को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय, जिलाधिकारी अशोक कुमार और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन और रहने की सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कर्मियों की संख्या, उनके उपकरण और सुरक्षा इंतजाम परखे गए। अधिकारियों ने बंदियों की संख्या, स्वास्थ्य स्थिति और बैरकों में रहने की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और शिकायतें भी सुनी गईं। जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाओं और सफाई व्यवस्था की भी जांच की गई। अधिकारियों ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा को परखा।
व्यवस्थाओं की समीक्षा की के दाैरान बंदियों के लिए संचालित शिक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और बंदियों के साथ न्यायपूर्ण एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें