फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान पहुंचा 45 पार, हवाओं ने भी बढ़ाई रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तेज धूप व गर्म हवाओं से दिनभर लोग बेहाल रहे। जून में पहली बार पारा 45 डिग्री के पार रहा। गर्मी के चलते सुबह 10 बजे से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45.5 पर पहुंच गया। दोपहर में ज्यादातर लोग घरों व दफ्तरों में ही रहे। चौराहे, तिराहे व गली मोहल्लों में लोगों की आवाजाही कम दिखी। शाम को धूप कम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। गर्मी बढ़ने से चिकित्सक भी लोगों को धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
केवीके के कृषि वैज्ञानिक डा. एसपी सोनकर ने बताया कि मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 सेल्सियस रहा। आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन वर्षा के आसार नहीं है। 14 जून तक अधिक तापमान व हवाओं की गति सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

गर्मी में बचाव के लिए बरतें सावधानियां
डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि रोजाना पांच से सात लीटर पानी पिएं। दिन में दो से तीन बार शिकंजी, ओआरएस का घोल भी लें। पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें। दोपहर में घर से निकलें तो छाते या गमछे का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें