फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरीला सीएचसी में तैनात कर्मी की पत्नी की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सरीला सीएचसी कर्मी की पत्नी की हालत बिगड़ गई। सीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी ओम नारायन जनपद के सरीला सीएचसी के टीवी अस्पताल में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। ओम नारायन ने बताया कि उसकी पत्नी रीना (37) को दो माह से पीरियड न होने पर राठ सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स को उनके आवास में दिखाया। जहां स्टाफ नर्स ने उसे इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद ब्लीडिंग शुरू होने पर हालत बिगड़ गई। उसे राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें