फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताई समस्याएं, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर खुदी पड़ी नाली और जगह-जगह गंदगी समेत पेयजल व शौचालय की समस्या को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम अजीत परेश को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की बात कही। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मांग की है कि तहसील मार्ग पर नाली निर्माण के लिए खुदाई गई है।
विज्ञापन

मगर मिट्टी सड़क किनारे पड़ी है। जिससे व्यापारियों को समस्या हो रही है। नगर में सफाई व्यवस्था का कार्य भी बदहाल है। जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है। बड़े चौराहे से अरतरा तिराहे तक पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कुछ स्थानों को छोड़कर नहीं है। जिससे परेशानी होती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मो. फरीद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुबीन खान, मो. इरशाद, नगर अध्यक्ष धनीराम गुप्ता, नईम अहमद, राम गोपाल, मो. उमर आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें