हमीरपुर। मुख्यालय स्थित राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खेलो भारत आयाम के तहत अंतिम दिन भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबीकूद जूनियर बालक वर्ग में ऋषभ व बालिका वर्ग में श्वेता प्रथम रहीं।
अभाविप के खेलो भारत आयाम के तहत नगर खेल कुंभ कार्यक्रम का राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन किया गया। शुक्रवार से चल रही प्रतियोगिता के अंतिम दिन लंबीकूद, डिस्कस थ्रो व जेवलिन थ्रो का आयोजन किया गया। लंबीकूद में सीनियर बालक वर्ग में प्रभात व बालिका वर्ग में मेनका अव्वल रहीं। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में रवि गुप्ता प्रथम, प्रेम द्वितीय व आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में गौरी प्रथम रहीं। जेवलिन थ्रो बालक वर्ग में रवि गुप्ता प्रथम रहे। वहीं, बालिका वर्ग में आरती प्रथम, सपना द्वितीय व दुर्गा तीसरे नंबर पर रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीयूष यादव नगर उपाध्यक्ष अभाविप रहे। इस मौके पर जिला संयोजक आलोक श्रीवास, रामबाबू, दानिश अहमद, अभय प्रताप सिंह, आशीष, हिना, पूर्वी, आयशा, मौजूद रहीं।