फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 23 Feb 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम कैथी में रविवार बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मां अपने पुत्र के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण करने गई हुई थी। घटना के समय घर पर छोटी बहन मौजूद थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कैथी निवासी रामकिशोर प्रजापति गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। इसकी पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र विजय कुमार, पुत्री पूर्ति व रीना के साथ गांव में रहती है। शनिवार को पुष्पा देवी पुत्र विजय कुमार के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण करने गई थी। घर पर पूर्ति एवं रीना थी। रविवार की सुबह आठ बजे पूर्ति (18) ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी रीना ने अपनी मां,भाई के साथ अन्य परिजनों को दी। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वह पढ़ाई करने के साथ गांव के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें