फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहे जितने हों सितम, दुल्हन बनूंगी में तेरी...

Mon, 22 May 2017 11:20 PM IST
चाहे जितने हों सितम, दुल्हन बनूंगी में तेरी...
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली में पति गोपाल से बातचीत करती संतोष कुमारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 तमाम दुष्वारियों के बावजूद ‘पिस्टल वाली प्रेमिका’ वर्षा ने हिम्मत नहीं हारी है। उसका कहना है कि कुछ भी हो जाए उसकी और प्रेमी अशोक की शादी होकर रहेगी। चाहे कुछ भी हो। पिछले एक हफ्ते से रोजाना पुलिस, मीडिया और परिजनों के सवाल-जवाबों का सामना कर रही वर्षा मौदहा कोतवाली से फिर बांदा वापस आ गई है। फिलहाल वो दोस्त राहुल के घर रह रही है।
विज्ञापन


मौदहा कोतवाली में दूल्हे के अपहरण की नामजद अभियुक्त बन जाने के बाद बांदा शहर निवासी प्रेमिका वर्षा पिछले एक हफ्ते से प्रेमी को पाने के लिए संघर्ष कर रही है। बांदा कोतवाली और फिर मौदहा कोतवाली में दो दिनों तक पुलिस की हिरासत में रही वर्षा को उसके माता-पिता ने अपनाने से इनकार कर दिया।
उधर, प्रेमी अशोक शुरू में गोलमोल बातें करता रहा, लेकिन अब वह वर्षा को ही अपनी जीवन संगिनी बनाने को राजी हो गया है। प्रेमी-प्रेमिका के दांपत्य सूत्र में बंध जाने से पहले दोनों के सामने कई अड़चनें हैं। वर्षा के विरुद्ध दर्ज अपहरण का मामला और अन्य कानूनी अड़चनें आड़े आ रही हैं। इसी बीच रविवार को मौदहा पुलिस ने वर्षा को उसके दोस्त राहुल सिंह के पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया। राहुल वर्षा के साथ ही उसके प्रेमी अशोक का भी दोस्त है। वर्षा के साथ वह भी अभियुक्त है।
विज्ञापन

यहां शहर में राहुल के मकान में आ गई वर्षा ने सोमवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि वह अशोक से शादी करके रहेगी। चाहे कुछ भी करना पड़े। भले ही उसके घरवालों ने उसका साथ छोड़ दिया है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारी है।
वर्षा के दिल में प्रेमी अशोक के लिए अभी भी प्रेम है। कहा कि अशोक बहुत डरपोक है। अपनी बात किसी से खुलकर नहीं कह पाता। वह मुझे चाहता है और मैं उसे। दोनों शादी के लिए रजामंद हैं।
रिपोर्ट आदि का कानूनी पचड़ा खत्म होते ही दोनों दांपत्य जीवन में बंध जाएंगे। वर्षा ने बताया कि मौदहा पुलिस ने राहुल के पिता कल्लू की सुपुर्दगी में उसे सौंपा है। रविवार को वह कल्लू के साथ बांदा आई और पहले अपने घर गई। लेकिन मां-बाप ने उसे दुत्कार वापस कर दिया। अब वह राहुल के घर में है। बताया कि अशोक से वह फोन पर लगातार संपर्क में है।
इनसेट

कोठरी में बिता रही सुपुर्दगी के दिन
बांदा। कई दिनों तक लगातार बांदा और मौदहा कोतवाली में दिन बिताने के बाद अब प्रेमिका वर्षा सुपुर्दगी के दौरान जिस घर में रह रही है वहां भी काफी दुश्वारियां हैं। महेश्वरी देवी के पास स्थित उसके दोस्त राहुल राजपूत का घर बेहद छोटा है।
मात्र एक ही कमरा है। राहुल के माता-पिता, भाई-बहन मिलाकर 7 लोग इस छोटे से घर में बसर कर रहे हैं। अब उसी में वर्षा भी दाखिल हो गई है। इससे परिवार के लगभग सभी सदस्यों को असुविधा हो रही है। लेकिन राहुल के घरवाले उसका पूरा ख्याल रख रहे हैं। राहुल के भाई पिंटू ने बताया कि मंगलवार को वह मौदहा पुलिस से अनुरोध करेगा कि वर्षा को नारी निकेतन भेज दिया जाए।

बेटी वर्षा के साथ धोखा हुआ तो नहीं बैठेंगे चैन से
प्रेमिका वर्षा और दुल्हन भारती के बीच फंसा अशोक का मामला अभी भी नहीं सुलट पा रहा है। सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। कोतवाली आई वर्षा की मां संतोष कुमारी व पिता गोपाल साहू ने ललकारते हुए कहा कि यदि उसकी बेटी के साथ धोखा हुआ तो वह चैन से नहीं बैठेगी।
कहा कि उसकी लड़की को राहुल व उसके पिता के साथ क्यों भेज दिया। कहा उसकी अशोक के साथ शादी के बाद ही भेजना चाहिए। मां ने कहा कि पुलिस ने वादा किया था कि दोनों की शादी करा देंगे। इसीलिए वह आज यहां आए हैं।
लेकिन अभी भी अशोक को पुलिस ने नहीं छोड़ा है। दूल्हा अशोक को कोतवाली में रखे जाने के मामले को पुलिस नकार रही है। हालांकि जांच के चलते उसे जरूरत पर कोतवाली बुलाने की बात कही जा रही है।
फिलहाल अशोक को उसके मौसिया के सुपुर्द कर दिया है। उधर, अभी तक बेटी को साथ ले जाने से मना करती रही मां और पिता के कोतवाली आने पर कोतवाल ने भवानी गांव की भारती से मोबाइल बात कराई। इसमें दोनों के बीच नोंकझोंक हुई। इस बातचीत में भारती ने कहा कि अगर अशोक को छोड़ा गया तो वह आत्महत्या कर लेगी।
सांसत में है पुलिस
अभी भी पुलिस इस मामले को लेकर सांसत में फंसी है। वर-वधू पक्ष की आज होने वाली पंचायत में मामला तय नहीं होता तो अशोक पर पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है। इस मामले में आ रहे नए-नए मोड़ों पर उसके बयान दर्ज कर रही है।

जेवर पर अटक गई है सुलह की बात
रामहेत व रामसजीवन के बीच पंचायत में शामिल रहे दोनों के रिश्तेदार पीडी यादव ने कोतवाली पहुंचकर वर्षा की मां संतोष कुमारी से बातचीत की। उसने रविवार को हुई पंचायत के बारे में जानकारी दी।
बताया कि रामसजीवन उसका रिश्तेदार है। अशोक का पिता रामहेत उसका साढृू है। रविवार को हुई पंचायत में रामसजीवन का शादी में तीन लाख खर्च होने का मामला सामने आया था। लेकिन चढ़ावे के जेवर मिलने से रामसजीवन ने इनकार कर दिया। इससे मामला अटक गया। उसने कहा कि चढ़ावा हुआ है। इसकी गवाह सीडी में तस्वीरे हैं।
उससे कहा गया कि वह अपने परिवार वालों से पूछकर आए कि चढ़ावे का जेवर उनके पास है या नहीं। बीडी यादव ने विश्वास जताया कि इस मामले में सुलह होनी है। कोई भी रिश्तेदार अशोक के पक्ष में नहीं है। उस पर कार्रवाई हो।

अशोक पर बनता है धोखाधड़ी का मामला
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक हुई जांच में दहेज उत्पीड़न जैसी कोई बात सामने नहीं आ रही है। कहा कि यह मामला धोखाधड़ी का है। भारती के पिता रामसजीवन से कहा है कि वह धोखाधड़ी की तहरीर दे जिस पर वह कार्रवाई को तैयार हैं। अशोक को ज्यादा कोतवाली में नहीं बैठाया जा सकता है इसीलिए उसके मौसिया बीडी यादव के सुपुर्द कर दिया है। जिसे जांच में जरूरत पड़ने पर कोतवाली बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें