फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राजस्व टीम ने हटवाया अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन
फोटो 12 एचएएमपी 34- अवैध अतिक्रमण हटवाती राजस्व की टीम। संवाद
विज्ञापन
मौदहा। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने अवैध अतिक्रमण हटवाया। साथ ही स्थायी अतिक्रमण को भी जांच के बाद हटाने की बात कही है।
विज्ञापन


वार थानाक्षेत्र के पाटनपुर गांव के शिवबरन सिंह ने सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर लिया था। इसको लेकर गांव के राजाराम ने शिकायत की थी। मामले में बीते तीन दिन पहले लेखपाल और कानूनगो के साथ पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पर्याप्त पुलिस बल न होने और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के सहयोग न करने के कारण कुछ नहीं हो सका। मंगलवार को नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने अस्थायी अतिक्रमण हटाने का काम किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि पक्का अतिक्रमण भी जांच और जमीन की पैमाइश के बाद हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें