फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राठ में दूसरे दिन जलभराव से जूझे नगरवासी, कई इलाकों में भरा पानी

विज्ञापन
फोटो- 28 एचएएमपी 14 राठ के लींगा गांव में नहर पटरी टूटने से पानी रोकने का प्रयास करते किसान। सं
विज्ञापन
झमाझम बारिश व नहर के ओवर फ्लो ने खड़ी की मुसीबत
विज्ञापन

पंप लगवाकर पालिका प्रशासन ने पानी खाली कराने का किया प्रयास

फोटो- 28 एचएएमपी 14 राठ के लींगा गांव में नहर पटरी टूटने से पानी रोकने का प्रयास करते किसान। संवाद

फोटो- 28 एचएएमपी 15 राठ के पड़ाव चौराहे पर बने मकान के अंदर घुसा पानी। संवाद

फ़ोटो- 28 एचएएमपी 16 रात के अतरौलिया मोहल्ले में भरा पानी। संवाद


संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। नगर में दूसरे दिन भी कई मुहल्ले जलमग्न रहे। जलभराव से लोग जूझते हुए नजर आए। नगर पालिका प्रशासन ने पंप लगवा कर पानी खाली कराया। औड़ेरा गांव में नहर के ओवरफ्लो होने से खेतों का पानी राठ की ओर आने से चरखारी रोड, अतरौलिया सब्जी मंडी रोड में घुटनों तक पानी भरने से समस्या गंभीर है।
दो दिनों से मूसलाधार बारिश से कस्बा जलमग्न हो गया है। औड़ेरा गांव में नहर के ओवरफ्लो होने और खेतों से पानी राठ की ओर आ गया है। जिससे नगर का आधे हिस्से में पानी भर जाने से बड़ी परेशानियां हो रही हैं। पिछले दो दिनों से अतरौलिया सब्जी मंडी रोड, चरखारी रोड, औड़ेरा रोड सहित मुख्य मार्ग किनारे दुकानों में बड़ी मात्रा में पानी आने से लोग परेशान है। हर मोहल्ला व गली पानी से भर जाने से आवागमन प्रभावित है। नगर पालिका पूरी तरह प्रयास में लगी हुई है। आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर मोटर पंप लगाकर पानी निकालने के प्रयासरत है। चरखारी रोड गल्हिया मोड पर ओवरफ्लो का पानी बाहर किया जा रहा है। फिर भी समस्या गंभीर बनी है। इसी तरह क्षेत्र के लींगा गांव में शुक्रवार को नहर की पटरी अचानक टूटने से किसानों में हड़कंप मच गया। नहर से निकला पानी तेज बहाव के साथ आसपास के खेतों में पहुंच गया। देखते ही देखते कई खेत पानी से लबालब भर गए और किसानों की लहलहाती फसलें जलमग्न हो गईं। एक ओर लगातार हो रही अतिवृष्टि से किसान पहले ही परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर नहर टूटने से फसल नुकसान का खतरा बढ़ गया। किसानों ने एकजुट होकर मिट्टी व बालू से भरी बोरियां लगाकर ओवरफ्लो नहर के पानी को रोकने का प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बारिश के कारण 36 घंटे से नही आई बिजली
नगर के अतरौलिया टीला में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की। कस्बे के अतरौलिया टीला मोहल्ले में दो दिन से बारिश का पानी गलियों में घुसा है। लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही है। गली व मकानों में घुटनों तक पानी भरे होने से समस्या गंभीर है। 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। रक्षाबंधन के त्योहार पर घरों में रिश्तेदार आदि आए हुए हैं। शुक्रवार को मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

फोटो- 28 एचएएमपी 14 राठ के लींगा गांव में नहर पटरी टूटने से पानी रोकने का प्रयास करते किसान। सं

फोटो- 28 एचएएमपी 14 राठ के लींगा गांव में नहर पटरी टूटने से पानी रोकने का प्रयास करते किसान। सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें