फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से प्रत्याशी घोषित होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बसपा ने बुधवार को खांटी कार्यकर्ता रामफूल निषाद को सदर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। उनके नाम की घोषणा झांसी चित्रकूट मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार, मुख्य सेक्टर प्रभारियों गया चरन दिनकर, बृजेश जाटव और बलदेव वर्मा ने की। रामफूल की निषाद समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
विज्ञापन

मुख्य सेक्टर प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश रामफूल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अधिवक्ता रामफूल ने छात्र नेता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 1997 में बसपा के समर्थन से राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़े। वर्ष 2000 में जिले की सबसे बड़ी पंचायत सुरौलीबुजुर्ग से प्रधान चुने गए। लगातार पांच बार से उनके घर में प्रधानी है। कभी मां व कभी पत्नी प्रधान बनीं। इस बार बसपा के समर्थन से पत्नी रामदुलारी निषाद जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था।
25 वर्षों से सक्रिय राजनीति कर रहे रामफूल 2017 में बसपा के जिला उपाध्यक्ष, वर्ष 2018 में जिला जोन प्रभारी और 2019 में जोन मंडल प्रभारी भी रह चुके हैं। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रामफूल ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राठ सीट पर प्रसन्न भूषण का नाम टिकट की दौड़ में आगे बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मनोज प्रजापति पर लगाई जा रहीं अटकलें
हमीरपुर। हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र में आने वाली बांदा जिले के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बृजेश प्रजापति के भाजपा छोड़ने से सपा में हलचल बढ़ गई है। बृजेश के सपा में जाने की अटकलों के बीच सदर से दो चुनाव लड़ चुके मनोज प्रजापति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
हमीरपुर सदर सीट पर वर्ष 2017 के चुनाव और 2019 के उपचुनाव में सपा ने मनोज प्रजापति को प्रत्याशी बनाया था। दोनों चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। उनकी मतदाताओं में अच्छी पैठ मानी जाती है।
चर्चा ये है कि अगर तिंदवारी से बृजेश प्रजापति को सपा टिकट देती है तो सदर से इस बिरादरी के प्रत्याशी को शायद ही उतारे। इससे टिकट की लाइन लगे जितेंद्र मिश्रा, विंग कमांडर जितेंद्र निगम, केशव बाबू शिवहरे में किसी एक की किस्मत चमक सकती है। दूसरी ओर मनोज के खेमे के लोगों को टिकट को का पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें