फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ व दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान कराने की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। विधानसभा चुनाव में वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें 80 साल से अधिक उम्र व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को रखा गया है। इस संबंध में बुधवार को तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक हुई। इसमें इस प्रक्रिया को पूरा करने की सामग्री दी गई। हालांकि इस बैठक में सामाजिक दूरी नहीं दिखने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन

तहसील सभागार में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के 193 पोलिंग बूथों के बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में संबंधित क्षेत्र के 3622 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के निकले। इसी तरह 1141 मतदाता 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले हैं। इन्हें मतदान करने की सुविधा घर बैठे मिलेगी। इसके लिए सभी संबंधित बीएलओ को फार्म 12 घ वितरित किया गया। कहा गया कि वह चिन्हित आयु वर्ग व दिव्यांग के घर पहुंचकर फार्म भराएंगे। उसकी इच्छा के अनुसार यदि वह अपने घर से ही मतदान करना चाहता है तो उसे यह सुविधा प्रदान की जाएगी। नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने भी मौजूद लोगों को इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें