फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रामबाग राठ ने राजपूत ट्रेडर्स को 24 रन से हराया

विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 21- गहरौली के क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंद पर शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। कस्बा के गुरुदेव स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में रामबाग राठ ने राजपूत ट्रेडर्स को 24 रन से हराया। वहीं दूसरे मैच में खड़ेही की टीम ने तगारी को सात विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

राठ की रामबाग टीम के कप्तान भानू राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम निर्धारित 10 ओवर में 98 रन ही बना सकी। जवाब में खेलने उतरी राजपूत ट्रेडर्स के लिए भी मुकाबला आसान नहीं रहा। उनकी पूरी टीम मात्र 74 रन पर ही ढेर हो गई। रामबाग राठ ने 24 रनों से मैच जीत लिया। राजपूत ट्रेडर्स की तरफ से अर्शल ने 15 और प्रशांत ने 12 रन बनाए। वहीं दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तगारी ने निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाए। जवाब में उतरी खड़ेही ने तीन विकेट खोकर 96 रन बनाते हुए सात विकेट से मैच जीत लिया। कॉमेंटेटर की भूमिका उमाकांत तिवारी, अंपायर शरद द्विवेदी, आशीष राजपूत, स्कोरर मनीष राजपूत, हर्ष गुरुदेव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें