फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक ही रात में दुरुस्त कराए गए क्षतिग्रस्त कुलाबे

विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 38- शिकरी गांव के पास लिफ्ट कैनाल में क्षतिग्रस्त कुलाबों की मरम्मत कराते एडीएम
विज्ञापन
हमीरपुर। विकासखंड सुमेरपुर के उजनेड़ी गांव में लिफ्ट कैनाल के समीप जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन के कारण सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने वाले कई कुलाबे क्षतिग्रस्त हो गए। इस समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर एडीएम नमामि गंगे की ओर तत्काल संज्ञान लेते हुए किसानों के हित में रातों-रात सभी क्षतिग्रस्त कुलाबों की मरम्मत कराकर उन्हें दुरुस्त कराया है।
विज्ञापन

एडीएम विजय सिंह को 14 नवंबर को जानकारी मिली कि पाइपलाइन बिछाए जाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए कुलाबों के कारण किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही थी। साथ ही 15 नवंबर से लिफ्ट कैनाल में पानी छोड़े जाने की तैयारी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सूचना प्राप्त होने के एक घंटे के भीतर ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा नमामि गंगे टीम को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में किसानों को सिंचाई संबंधी समस्या नहीं होनी चाहिए। सभी क्षतिग्रस्त कुलाबों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। शाम होते-होते आवश्यक पाइपलाइन एवं जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई। रात्रि लगभग 10 बजे कार्य प्रारंभ कर दिया गया। एडीएम स्वयं रात्रि 10:30 बजे से सुबह 4:15 बजे तक मौके पर उपस्थित रहे और अपनी देखरेख में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई। इस दौरान जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता अरुण प्रभाकर, लिफ्ट कैनाल से अवर अभियंता प्रकाश पटेल, जिंदल कंपनी के साइट इंजीनियर रितिक अपनी टीम के साथ पूरी रात डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें