फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा की प्रेरणा से तकनीकी शिक्षा हासिल कर रजनी बनीं जेई

विज्ञापन
मीनाक्षी सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। पापा की प्रेरणा से पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा हासिल करने वाली रजनी चक्रवर्ती जेई बन गईं। रजनी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा हासिल कर नौकरी हासिल करना महिलाओं के लिए अधिक आसान है। वह संपर्क में आने वाली छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

जेई रजनी शहर स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के बाद पापा ने तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित किया था। इसके चलते उन्होंने वर्ष 2013 में बांदा के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया था। डिप्लोमा के तीन वर्ष बाद वर्ष 2016 में अवर अभियंता पद के लिए उनका चयन हो गया। रजनी ने बताया कि अधिकतर छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से नौकरी में अवसर होने की जानकारी नहीं होती। इसका कारण तकनीकी शिक्षा जागरूकता न होना और शिक्षण संस्थान कम होना है। बताया कि वह संपर्क में आने वाली अपनी जूनियर व अन्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।
तकनीकी शिक्षा के बारे में जानकारी नहीं
गौरा देवी मोहल्ला निवासी बीए फाइनल की छात्रा अमृता शर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के बारे में कॉलेज में कभी जागरूक नहीं किया गया। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए वह बीएड या नर्सिंग करना चाहती हैं। तकनीकी शिक्षा से कॅरियर बेहतर होने की संभावना है तो इस विषय में विचार करेंगी।
विज्ञापन

इनसेट
तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहीं अंजली
शहर के गौरादेवी मोहल्ला निवासी अंजली प्रजापति बीएसई फाइनल ईयर की छात्रा हैं। वह तकनीकी शिक्षा हासिल कर कॅरियर बनाना चाहती हैं। बताया भरुआ सुमेरपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में उन्होंने प्रवेश लिया है। उन्होंने फिटर का ट्रेड चुना है। अंजली ने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद वह बीएड और नर्सिंग भी करना चाहती हैं।
इनसेट
मीनाक्षी आईटीआई से कर चुकीं डिप्लोमा
शहर के सूरजपुर निवासी मीनाक्षी सिंह इंटर उत्तीर्ण कर चुकी हैं। वह आईटीआई कॉलेज सुमेरपुर से ड्राफ्ट मैन सिविल की ट्रेड से तकनीकी शिक्षा में डिप्लोमा हासिल कर चुकी हैं। अब इसी डिप्लोमा के आधार पर कॅरियर बनाने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा ग्रेजुएशन और जीएनएम का कोर्स भी करना चाहती हैं।

जेई रजनी चक्रवर्ती।- फोटो : HAMIRPUR

अमिता शर्मा।- फोटो : HAMIRPUR

अजंली प्रजापति।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें