फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 34 गांवों में ढह गए 200 कच्चे मकान

विज्ञापन
फोटो- 02 एचएएमपी 27- कपसा अंडरपास में भरे पानी में फंसी बस व खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौदहा (हमीरपुर)। लगातार बारिश से 34 गांवों में करीब 200 कच्चे मकान धराशायी हो चुके हैं। घर गिरने से कई परिवारों के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित परिवार पन्नी डालकर तो कहीं नलकूप में ठिकाना बनाकर गुजर-बसर करने के लिए मजबूर हैं। वहीं मौसमी नदी-नालों में उफान आने और रपटों व अंडरपास में पानी भरने से कई रास्तों पर आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से वाहन निकालने के लिए मजबूर हैं।
प्रशासन के अनुसार, सिसोलर में 15, छेड़ी बसायक में पांच, इचौली दो, पासून दो, लोदीपुर और भैसमरी 20, छानी पांच, खड़ेही लोधन तीन, सिचौली तीन, हुसैना पांच, नायकपुरवा चार तथा रीवन, छिरका और भभौरा में एक-एक कच्चा मकान गिरा है। करहिया और मसगवां में दो-दो तथा निवादा में दो मकान धराशायी हुए हैं। इनके अलावा इमिलिया, जल्ला और महेरा में भी एक-एक मकान गिरने की जानकारी सामने आई है। साथ ही अन्य प्रभावित गांवों से भी रिपोर्ट जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

मसगवां निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि घर गिरने के बाद परिवार को नलकूप में ठिकाना बनाना पड़ा है। वहीं भभौरा निवासी सीताराम का भी घर बारिश में गिर गया, इससे उसके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। उपरहंका प्रधान प्रतिनिधि महेश्वरीदीन ने बताया कि गांव में अब तक सात मकान गिर चुके हैं।
बुधवार सुबह से ही मौदहा-बांदा मार्ग पर टिकरी गांव के पास मुख्य सड़क के ऊपर से पानी बहने लगा। दोपहर बाद पानी का बहाव और बढ़ गया। इसके बावजूद राहगीर पानी के बीच से वाहन निकालते नजर आए। ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि मौदहा-बांदा और इचौली मार्ग पर कपसा नहर अंडरपास तथा इचौली रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित हो जाता है। पानी अधिक होने पर बाइक और अन्य वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो जाते हैं।
वहीं छिमौली रोड पर बडेली नाला का रपटा भी पानी में डूब गया है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे हैं। आईटीआई कॉलेज के छात्रों की सात और आठ सितंबर को परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इससे छात्रों की चिंता बढ़ गई है। आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद वर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह नाले में अधिक पानी भरने पर छात्रों को ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया था।
विज्ञापन

उधर, श्यामनाला में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे इचौली, फत्तेपुरवा, गुरदहा और लारौंद रपटों के ऊपर से पानी बहने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश इसी तरह जारी रही तो इन मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है।

फोटो- 02 एचएएमपी 27- कपसा अंडरपास में भरे पानी में फंसी बस व खड़े वाहन। संवाद

फोटो- 02 एचएएमपी 27- कपसा अंडरपास में भरे पानी में फंसी बस व खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें