फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मरम्मत के चलते बंद रहा रेलवे गेट, राहगीर रहे परेशान

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 29- बांदा मार्ग में रेलवे गेट संख्या 31 में मरम्मत करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांदा मार्ग स्थित रेलवे गेट संख्या 31 को मरम्मत कार्य के चलते बंद किए जाने से रविवार रातभर राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे गेट को यातायात के लिए खोल दिया गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कस्बे के मध्य से गुजरने वाले बांदा मार्ग पर धर्मेश्वर बाबा मुहाल और छोटी बाजार के बीच स्थित रेलवे गेट संख्या 31 को रविवार की रात करीब नौ बजे मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था। गेट बंद होने के कारण इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद रहा। गेट बंद रहने से भारी वाहनों सहित अन्य वाहन रात भर सड़क पर ही फंसे रहे। सबसे अधिक दिक्कत धर्मेश्वर बाबा मुहाल और पंधरी क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ी जिन्हें कस्बे में आने-जाने के लिए करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। सोमवार को मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद अपराह्न तीन बजे गेट को यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें