फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हवा के झोंके से गिरा स्वामी ब्रह्मानंद स्मृति द्वार का खंभा

विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 13 राठ में स्वामी ब्रह्मानंद स्मृति द्वारा का टूटा खंभा व उखड़ी टाइल्स। संवाद
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। गल्ला मंडी के पास स्थित स्वामी ब्रह्मानंद स्मृति द्वार दो साल में ही जर्जर हो गया। सोमवार सुबह हवा के झोंके से द्वार का एक खंभा गिर गया। पास में लघुशंका कर रहा युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


गोरक्षा आंदोलन के प्रमुख संत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वामी ब्रह्मानंद के नाम पर पनवाड़ी रोड पर गल्ला मंडी के पास स्मृति द्वार बना है। इसका निर्माण विधायक निधि से 49 लाख की लागत से कराया गया था। 12 मार्च 2024 को भूमि पूजन के बाद द्वार का निर्माण कराया गया था। द्वार के खंभे जॉइंट छोड़ चुके हैं जिससे मामूली हवा में हिलने लगते हैं। सोमवार हवा के साथ एक खंभा भरभरा कर गिर गया। पास में ही कस्बे का बसीर लघुशंका कर रहा था जो खंभे की चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें