फोटो23एचएएमपी 24-मौदहा में जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद
हमीरपुर। मुहर्रम की सातवीं तारीख पर सोमवार को शहर में अकीदत और गम का माहौल रहा। इस दौरान विभिन्न मार्गों से नेजों के जुलूस निकाले गए।
सूफीगंज चौराहा स्थित कदीमी इमामबाड़े में एकत्र होने के बाद जुलूस शुरू हुए। कांशीराम कॉलोनी, आकिल तिराहा और सुभाष बाजार के इमामबाड़ों से भी जुलूस निकले। ये सभी जुलूस सूफीगंज के कदीमी इमामबाड़े में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस अस्पताल तिराहा, हाथी दरवाजा और पुराना यमुना घाट होते हुए कालपी चौराहा पहुंचा।
वहां से सूफीगंज चौराहे पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। जुलूस के दौरान या अली या अली के नारे गूंजते रहे। शाम को बदनपुर स्थित मन्नती इमामबाड़े में अकीदतमंदों ने खीर और मिठाई से मन्नतें मांगीं।