फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नाली निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंगाली मोहाल में मंगलवार को जल निकासी के विवाद को लेकर महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों की तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




विवाद तब शुरू हुआ जब बंगाली मोहाल निवासी सरोज कुशवाहा के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। पड़ोस के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और नालियों के पानी की निकासी को लेकर नाली बढ़ाने की मांग करने लगे। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। बताया गया कि निर्माण कराने वाला पक्ष वही है जिसने प्लॉट बेचे थे। जल निकासी प्रभावित होने के कारण दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया।



मारपीट में सरोज, उनकी सास शकुंतला और राजकुमारी घायल हुईं। सूचना पर पुलिस, तहसीलदार और पालिका टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ और दोनों ने कोतवाली में तहरीर दी। सदर कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज ने सरोज की तहरीर पर 11 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी। दूसरे पक्ष की सूचना पर घायलों की पुष्टि नहीं हुई, और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें