सुमेरपुर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में विचार रखते जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। बांकी मार्ग स्थित रघुवीर पैलेस में शनिवार को भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई। इसमें पहले दिन पांच सत्र में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षित किया गया।
जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता एवं प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्रबुद्ध वर्ग के प्रदेश संयोजक डॉ.अनिल मिश्रा रहे। दूसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष सरस्वती शरण द्विवेदी ने हमारा विचार परिवार, तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन (पैराडाईम शिफ्ट) के बारे में बताया। मुख्य विचारधारा व हमारी विचारधारा के विषय पर एमएलसी डॉ. अरुण पाठक ने विचार रखे। प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख रामदेव सिंह, सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, किशन व्यास, सुरेंद्र तिवारी मौजूद रहे।