राठ (हमीरपुर)। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष जयसिंह लोधी द्वारा त्यागपत्र देने के बाद समूची जनपद इकाई ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भेजे त्यागपत्र में प्रदेश पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में जिले के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश उपाध्यक्ष व बुंदेलखंड प्रभारी ने जिला व विधानसभा संगठन को फर्जी करार दिया है। इससे सभी पदाधिकारियों ने त्यागपत्र दिए हैं।
त्यागपत्र देने वालों में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर लोधी, महासचिव रामकिशोर निषाद, कपिल कुमार लोधी, सचिव मजीद अहमद, विनय कुमार, मीडिया सचिव अमित कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार लोधी, जिला कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश सेंगर, हीरेंद्र कुशवाहा, ममता निषाद, मनोज कुमार लोधी, दृगपाल सिंह लोधी, विधानसभा अध्यक्ष हमीरपुर अमित कुमार कबीर, राठ रणधीर सिंह लोधी, सहकारिता मंच जिलाध्यक्ष अश्वनी नगायच, चिकित्सामंच डॉ महेंद्र सिंह, छात्र मंच अंकित राजपूत, अनुसूचित जाति, जनजाति मंच ओमप्रकाश वर्मा, प्रबुद्ध मंच बृजकिशोर खटिक, पंचायत मंच अरविंद सिंह लोधी, श्रमिक मंच संतराम वर्मा, किसान मंच हेमेंद्र कुमार लोधी, अल्पसंख्यक मंच असगर अली व अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाल शामिल रहे।