फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के 13 सदस्यों का तीन सितंबर को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पंचायत सदस्यों में जिला योजना समिति के 13 सदस्यों का मतदान तीन सितंबर को कराया जाएगा। जिसको लेकर निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया जिला पंचायत सदस्यों में जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन होना है। नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 21 से 27 अगस्त तक होगी। जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए कुल 13 पद हैं। जिसमें अनुसूचित जाति महिला का एक पद है। जिसका मतपत्र गुलाबी रंग का है। अनुसूचित जाति के लिए दो पद है। जिसका मतपत्र आसमानी रंग का है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक पद का मतपत्र पीला है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन पदों पर हरे रंह का मतपत्र होगा। वहीं अनारक्षित महिला के लिए दो पद हैं।
इसमें मतपत्र का कलर नारंगी होगा। वहीं अनारक्षित के लिए चार पदों का मतपत्र सफेद होगा। कहा डीडीसी की कुल संख्या 17 है। इसके लिए तीन सितंबर को सुबह आठ से तीन बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

कहा नाम निर्देशन पत्र में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला उम्मीदवार के लिए नामनिर्देशन पत्र का मूल्य 250 रुपये है। वहीं अनारक्षित पद के लिए पांच सौ रुपये है। कहा नाम निर्देशन पत्र तीन सेट में जमा होगा। कहा उम्मीदवार, प्रस्तावक व अनुमोदक का फोटो नाम निर्देशन पत्र पर लगना है। साथ ही नाम निर्देशन पत्र के साथ विजयी प्रमाणपत्र व जाति प्रमाणपत्र लगना है। कहा आरक्षित वर्ग का कोई व्यक्ति यदि आरक्षित स्थान से निर्वाचित सदस्य है। तभी वह सदस्य के लिए वह उम्मीदवार हो सकता है। कहा जिन उम्मीदवारों को मतदाता अपना मत देना चाहता है। उन उम्मीदवारों के नाम के सामने निर्धारित स्थान पर मोहर लगाकर मत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें