फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पल्स पोलियो अभियान की रविवार से जनपद में शुरुआत हो गई। पहले दिन 598 बूथों में शून्य से पांच साल के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई की गई। इस अभियान का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल के बूथ में सीएमओ डॉ. एके रावत ने नौनिहालों को दवा पिलाकर किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि लंबे अर्से से चल रहे पल्स पोलियो अभियान ने देश से दिव्यांगता जैसे अभिशाप को लगभग समाप्त कर दिया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह आगे बढ़कर अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेशचंद्रा ने बताया कि छह दिवसीय इस अभियान चलेगा। सोमवार से शुक्रवार तक विभाग की टीमें घर घर संपर्क कर शून्य से पांच साल के बच्चों को दवा पिलाएंगी। जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. आसिम रियाज, डॉ. आशा सचान, डीएमओ आरके यादव, समाजसेवी जलीस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें