फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। अतरौली गांव में शादी के बाद दूसरी बार ससुराल आई विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। वह पिछले बुधवार को मायके से आई थी। सूचना पर पहुंची जरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

अतरौली गांव निवासी अशोक कुमार मजदूरी करता है। उसने करीब एक माह पहले मध्य प्रदेश के जनपद रीवा निवासी रूपा (22) से एक सादे समारोह में शादी की थी। पिछले बुधवार को अशोक अपनी पत्नी को दूसरी बार मायके से बुलाकर ले आया था। उसकी पत्नी अपने साथ रिश्ते की दो बच्चियों को भी साथ लेकर आई थी। सब कुछ ठीक था कि रविवार को अशोक बकरी चराने खेतों पर चला गया। उसकी मां व ससुराल से आई दोनों बच्चियां बस्ती में गईं थीं। लौट कर आईं तो देखा कमरे का दरवाजा बंद था। अशोक की मां ने मोहल्ले के लोगों को बुला लिया। रोशनदान से देखा तो रूपा फांसी पर लटकी थी, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज ने बताया कि आत्महत्या का कोई भी कारण स्पष्ट नहीं है। मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें