फोटो 03 एचएएमपी 34- लक्ष्मीबाई चौराहे पर सुरक्षा में खड़ी पुलिस। संवाद
हमीरपुर। बीती देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त मिली। 30 अक्तूबर के अंक में पुलिस की लापरवाही की खबर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की, वहीं रविवार देर रात संवाद न्यूज टीम ने एक बार फिर से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा तो पुलिस रात में गश्त करती मिली।
शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा और नेशनल हाईवे पर पुलिस की गाड़ी गश्त करती मिली। डायल 112 के कांस्टेबल मनीष सरोज और होमगार्ड प्रतिपल सिंह सुभाष बाजार में भ्रमण करते मिले। रात करीब 12:30 बजे टीम रोडवेज बस स्टैंड पहुंची।
पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड लक्ष्मण, जयकरन यादव ड्यूटी में सक्रिय दिखे। बस परिचालक रविकांत ने कहा कि घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। एक घंटे से बराबर पुलिस का मूवमेंट दिखाई दे रहा है। रात एक बजे कोतवाली पर दो होमगार्ड मुख्य गेट पर तैनात मिले और अंदर पुलिसकर्मी विभागीय कार्यों में व्यस्त दिखे।
विद्या मंदिर रोड से आकिल तिराहे तक कुछ बैंकों और एटीएम के बाहर सुरक्षा कर्मी नहीं मिले। हालांकि, पीआरवी गाड़ियों का मूवमेंट देखा गया।सीओ सदर राजेश कमल ने कहा कि नगर में रात की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
फोटो 03 एचएएमपी 34- लक्ष्मीबाई चौराहे पर सुरक्षा में खड़ी पुलिस। संवाद