फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ के साथ चेयरमैन पुत्र ने सभासद के साथ मिलकर की मारपीट

विज्ञापन
सुमेरपुर पीएचसी में घटना की जानकारी देते ईओ रवि यादव। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे ने सभासद के साथ मिलकर अधिशासी अधिकारी के साथ उनके कार्यालय में ही हाथापाई की। ईओ का आरोप है कि चेयरमैन पुत्र उनसे अनर्गल कार्य कराना चाहते थे। इंकार करने पर हाथापाई करने लगे। पुलिस का कहना है कि ईओ की तहरीर चेयरमैन पुत्र, सभासद समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि बुधवार को वह अपने कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य निपटा रहे थे। तभी चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल के पुत्र आलोक पालीवाल, वार्ड नंबर एक के सभासद विनोद कुमार श्रीवास व दो अज्ञात व्यक्ति कार्यालय पहुंचे और दबाव बनाकर अनर्गल कार्य करने
को कहने लगे। जब उन्होंने मना किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ हाथापाई कर दी। जिससे उनके कपड़े फट गए। अधिशासी अधिकारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आलोक पहले से भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जिससे वे काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी आलोक थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वह गलत कार्यों के लिए उन पर लगातार दबाव बनाता है। न करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। ईओ ने घटना की सूचना जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि ईओ की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ
मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल का कहना है कि उनके पुत्र को लेकर सभासद विनोद श्रीवास मोहल्ले की प्रकाश व्यवस्था की समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय गए थे। जहां पर ईओ ने ही बेटे व सभासद से अभद्रता की। ईओ के साथ हाथापाई किए जाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें