फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हुई पांच लाख की चोरी का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली में 12 जनवरी को व्यापारी के घर हुई करीब पांच लाख की चोरी में पुलिस दो दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस पारिवारिक रंजिश में चोरी का षड़यंत्र रचने की बात कह रही है। डेढ़ वर्ष में गांव में चोरी की चार वारदात हो चुकी हैं, इनमें एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

गांव के शिवभजन निषाद किराना का थोक कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि घर में दो से तीन दिन दुकानदारी के ढाई लाख रुपये रखे थे। 12 जनवरी की रात में चोर ताले तोड़कर रुपयों के अलावा ढाई किलो चांदी एवं दो तोला सोना ले गए हैं। सुबह पांच बजे नींद खुलने पर 112 पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस को चोरी गया बक्सा गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पारिवारिक रंजिश के चलते चोरी होने षड़यंत्र रचा गया है। जब चोरी हुई ही नहीं तो खुलासा कैसे हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें