हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण समारोह कार्यक्रम का पांच शिवालयों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। सिंह महेश्ववर, पातालेश्वर मंदिर, कोटेश्वर मंदिर बेेेरी, चौपरा मंदिर राठ, शल्लेश्वरधाम सरीला में तमाम लोगों ने प्रसारण देखा।
शिवालयों मे पूजा अर्चना, भजन कीर्तन, रुद्राभिषेक सहित अन्य कार्यक्रम हुए। जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी सिंह महेश्वर एवं पातालेश्वर मंदिर तथा सरीला के शल्लेश्वर धाम पहुंचे और पूजा अर्चना की। सरीला संवाद के अनुसार नगर पंचायत द्वारा प्राचीन शल्लेश्वर मंदिर में दीपोत्सव व पारंपरिक भजन कीर्तन एव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत व डीएम डॉ.चंद्र भूषण त्रिपाठी ने भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया।
राठ। नगर के चौपरा मंदिर में प्रधानमंत्री द्वारा केदारनाथ धाम, उत्तराखंड में आदिगुरू शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इससे पूर्व शिवलिंग की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर विधायक मनीषा अनुरागी, एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, शुभांकर बुधौलिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)