फोटो 21 एचएएमपी 18- मौदहा मंडी समिति में शस्त्र पूजन करते पूर्व सैनिक। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। विजय दशमी पर मंगलवार को मंडी समिति परिसर में वीर भूमि बुंदेलखंड पूर्व सैनिक कल्याण समिति का शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व सैनिकों ने शस्त्रों का पूजन कर देश की रक्षा और राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।
समिति के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह परिहार ने कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शस्त्रों को शक्ति, साहस और आत्मरक्षा का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल प्रजापति, अशोक सिंह, पीए अनुरागी, गोपीचंद शर्मा, नईमुद्दीन, भूरेलाल प्रजापति, इमामुद्दीन, सफीक, गिरजाशंकर साहू, शारदा प्रसाद आदि रहे।