सरीला (हमीरपुर)। थाना जलालपुर क्षेत्र के बिलगांव गांव में घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक को घायल करने वाले आरोपी डगरू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि सोमवार को बिलगांव निवासी डगरू ने गांव के ही लालाबाबू के घर में घुसकर उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर लालाबाबू को घायल कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने बिलगांव गांव के नादिया डेरा से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।