फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डेंगू मरीजों की संख्या हुई पांच

Sat, 14 Sep 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में अब तक डेंगू के पांच मरीज मिल चुके हैं। जांच में दो घरों में लार्वा भी मिला है। जनपद के मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि अब तक जिले में कुल पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव निकल चुके हैं। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार दवा व जांचों सहित लोगों को जागरूक कर रहा है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी डेंगू संक्रमित मिला। बीमार कल्लू के घर व मोहल्ले में टीम ने जाकर लोगों का डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया। वहीं 15 रोगियों का उपचार किया गया। छह के ब्लड सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 घरों में एंटीलार्वा व स्प्रे का छिड़काव कराया गया। दो घरों में लार्वा मिलने की पुष्टि हुई है। इनको नष्ट कराकर जरूरी जानकारी दी गईं। कहा कि ब्लड सेपरेशन यूनिट चलने की जरूरत है। (संवाद)

फाइलों में घूम रहा ब्लड सेपरेशन यूनिट का लाइसेंस

हमीरपुर। जिला अस्पताल के ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लाइसेंस अभी तक नहीं मिल सका है। जबकि जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। अब तक पांच मामले आ चुके हैं।
सारे मानक पूरे होने के बाद भी छह माह से लाइसेंस की फाइल फाइल लखनऊ में अटकी हुई है। अगर समय रहते लाइसेंस नहीं मिला तो डेंगू के मरीजों के लिए दूसरे जनपदों में की दौड़ लगानी पड़ेगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का निर्माण कराया गया है।
इसके बाद करीब छह माह से भवन तैयार खड़ा है। मशीनें भी उपलब्ध हैं। ब्लड बैंक प्रभारी बीरेंद्र यादव ने बताया कि यूनिट में -40 व-80 डिग्री सेल्सियस तापमान में प्लाज्मा रखने के लिए रेफ्रिजरेटर, प्लाज्मा रीडर वॉस्टर व रेफ्रिजरेटर सेंटीफ्यूज आदि मशीनें उपलब्ध हैं। लाइसेंस मिलते ही यूनिट का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें