फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में कंचन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शनिवार को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रोवर्स और रेंजर्स, रेड रिबन क्लब तथा एक क्लब के सौजन्य से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने शिरकत की। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन और काव्य वाचन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्यातिथि ने कहा कि हिंदी भारत की राजभाषा होने के साथ-साथ राष्ट्रभाषा और प्रत्येक भारतीय के भावों की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन



डॉ. प्रीतम चंद ने हिंदी भाषा के अतीत, वर्तमान तथा भविष्य का मणिकांचन सहयोग प्रस्तुत करते हुए हिंदी की वर्तमान दशा और दिशा के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। वर्तमान समय में हिंदी पूरे विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी में सर्वश्रेष्ठ विश्व साहित्य का निर्माण हुआ है। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कंचन, द्वितीय स्थान पर दिशा, तृतीय स्थान पर महक रहीं। कविता वाचन में प्रथम स्थान पर वरुण, द्वितीय स्थान पर अदिति, तृतीय स्थान पर वंशिका तथा हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पायल, द्वितीय स्थान पर वंशिका तथा तृतीय स्थान पर नैंसी शर्मा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें