फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अब उच्च प्राथमिक विद्यालयों का तीन किमी के दायरे पर होगा विलय

Mon, 01 Sep 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के विलय की नीति में बड़ा बदलाव करते हुए अब तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को विलय करने का निर्णय लिया है। ऐसे विद्यालय, जिनमें बच्चों की संख्या 50 से कम है। उन्हें नजदीक के विद्यालय में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में कुल 967 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 160 कंपोजिट, 217 उच्च प्राथमिक व 590 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इससे पहले यह नियम ''केवल एक किलोमीटर तक लागू था, लेकिन अब सीमा को तीन किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग का आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से जिले में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। कुरारा, सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, सरीला, गोहांड और राठ ब्लॉक में विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर यह जांच कर रही हैं कि किन स्कूलों में बच्चों की संख्या 50 से कम है और वे नजदीकी स्कूल के दायरे में आते हैं। अधिकारियों के मुताबिक अभी कोई उच्च प्राथमिक विद्यालय नहीं मिला है। जहां पर बच्चों की संख्या 50 से कम थी, उनको पिछले आदेश के आधार पर दूसरे स्कूलों में विलय कर दिया गया था।

-
अभिभावकों में रोष

इस फैसले को लेकर अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों को रोज तीन किलोमीटर दूर भेजना मुश्किल होगा, खासकर बारिश और गर्मी के दिनों में ज्यादा दिक्कत होगी।
विज्ञापन


पहले एक किलोमीटर का आदेश था। अब तीन किलोमीटर का आदेश जारी हुआ है। ऐसे में स्कूलों की दूरी और छात्र-छात्राओं की संख्या की नए सिरे से जांच कराई जा रही है। - आलोक सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें