फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 48 घंटे बाद भी चरवाहे का सुराग नहीं, गोताखोर टीम ढूंढने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। शुक्रवार को चंद्रावल नदी में डूबने वाले चरवाहा का 48 घंटे गुजर जाने के बाद कोई सुराग नहीं लग सका है। पीएसी की गोताखोर टीम नदी में लगातार खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे मौहर निवासी भगवानदीन निषाद (55) भैंसें चराने के लिए चंद्रावल नदी किनारे गया था। अचानक भैंसें नदी के उस पार चली गईं। उन्हें वापस लाने के लिए भगवानदीन कपड़े उतारकर उफनाती नदी में उतर गए। तेज बहाव के चलते वह नदी पार नहीं कर सके और डूब गए। शाम को जब भैंसें और चरवाहा घर नहीं लौटे तो परिजन ने खोजबीन शुरू की लेकिन रात में कोई सुराग नहीं लगा।
सुबह पुत्र रामबाबू ने पिता के कपड़े लाठी जूते आदि नदी किनारे रखे पाकर पुलिस को सूचना दी। कैथी पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चरवाहा के नदी में डूबने की आशंका के मद्देनजर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने मुख्यालय से पीएसी की गोताखोर टीम चरवाहे की खोज में मौहर से लेकर कैथी गांव तक गई लेकिन शनिवार की शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह से पीएसी बल की गोताखोर टीम लगातार चरवाहे की खोजबीन कर रही थी लेकिन सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें