फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाएं ठीक करें : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। अन्ना मवेशियों के नियंत्रण को लेकर शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने परछा गांव के पास गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्थाओं को देख पंचायत सचिव व पशु चिकित्साधिकारी से नाराजगी जताई। सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य ने कहा 300 से अधिक मवेशी हर दशा में यहां रखे जाएं। मवेशियों को रखने की उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

प्रत्येक मवेशी के हिसाब से 30 रुपये मुहैया कराए जा रहे हैं। कहा सभी गाय इसी संरक्षण केंद्र के अंदर रहेंगी। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए मनरेगा से गो संरक्षण केंद्र में पड़ी अतिरिक्त भूमि में चारा पैदा कराएं। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार यादव, बीडीओ अभिमन्यु सेठ, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह, डॉ. विवेक सिंह व एडीओ पंचायत आरबी सिंह आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें