फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के भैंसमरी गांव में रविवार रात पारिवारिक कलह के चलते नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने बेटी के साथ मारपीट करने पर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चांदीकला गांव निवासी राजानाती सिंह ने पुत्री पुष्पा (21) की शादी निकट के गांव भैंसमरी में आशीष सिंह के साथ छह माह पूर्व की थी। रविवार रात पुष्पा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहल्ले के लोगों के अनुसार पति-पत्नी में रविवार रात विवाद हुआ था। उधर मृतका के पिता राजा नाती का कहना है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट हुई है। पति से विवाद के बाद पुत्री ने यह कदम उठाया होगा। घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। क्षेत्राधिकारी रविप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। सुबह शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें