फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सबसे तेज दौड़े मुकेश और अंशिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे के बीआरसी परिसर में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में मुकेश और बालिका वर्ग में अंशिका विजेता बनीं। आबिर व रिया ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

50 मीटर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बड़े देव बाबा के मयंक पहले व आदित्य दूसरे स्थान पर रहे। बालिका में कुरारा की सिमरन प्रथम और सरसई कंपोजिट की पूर्वी द्वितीय रहीं। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में सरसई की प्रिया प्रथम, काशीराम कॉलोनी की संध्या द्वितीय रहीं। सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं में जूनियर बालिका कबड्डी में सरसई के जूनियर विद्यालय की टीम विजेता रही। जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय खरौंज की टीम ने जीत दर्ज की। बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भी खरौंज की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक हिमांशु दीक्षित, मीरा गुप्ता आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें