राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड-26015 के 600 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 597 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है, जबकि तीन पद डब्ल्यूएफएफ के रिक्त रह गए हैं।
राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड-26015 के 600 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 597 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है, जबकि तीन पद डब्ल्यूएफएफ के रिक्त रह गए हैं। इन पदों के लिए आयोग को 16,197 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की ओर से जारी परिणाम सूची में शामिल किए हैं। इन पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 13 से 17 जून तक आयोजित की गई।
विज्ञापन
इसमें 14,270 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1,927 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर 1,459 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया था। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होकर 5 से 13 अक्तूबर तक चली। इसके बाद आयोग ने 600 पदों का अंतिम परिणाम तैयार कर घोषित किया। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी डाल दिया है।