फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान पर लूटपाट, बदमाशों की फायरिंग से साथी की मौत

Sun, 28 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौरंग खदान के बैरियर पर शनिवार तड़के बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूटपाट की। बैरियर के गार्ड से छीनाझपटी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली उनके ही साथी को जा लगी। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। बदमाश बैरियर से 50 हजार कैश, एक लाइसेंसी रायफल, दो दोनाली बंदूकें लूट ले गए। खदान मुनीम ने एक बदमाश को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


कुरारा क्षेत्र में पतारा गांव के निकट बेतवा नदी पर मौरंग की कई खदानें संचालित हैं। सुबह सात बजे दो बाइकों पर सवार छह बदमाश जंगल में बने मौरंग खदान नंबर 9/3 के बैरियर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर खदान बैरियर में लूटपाट शुरू कर दी। गार्डों को बुरी तरह पीटा।

उसी समय बैरियर के कुछ गार्ड शौचक्रिया से लौट रहे थे। लूटपाट होती देख पतारा गांव निवासी गार्ड नारायण सिंह पुत्र हरीराम सिंह बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसे पीटकर दोनाली बंदूक और दस हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे गार्ड बलवान सिंह पुत्र फू ल सिंह निवासी ममना थाना जलालपुर की दोनाली बंदूक और रामप्रकाश द्विवेदी पुत्र जागेश्वर द्विवेदी निवासी पनवाड़ी जनपद महोबा की लाइसेंसी रायफ ल और खदान का 50 हजार रुपये कैश छीन लिया।

लूटपाट के बदमाशों ने छीनाझपटी में नितेंद्र बहादुर सिंह निवासी उन्नाव के ऊपर फायर झोंक दिया लेकिन गोली नितेंद्र को न लगकर उन्हीं के एक साथी के सिर पर जा लगी। वह मौके पर ही ढेर हो गया।

इसी बीच अन्य बदमाश बैरियर से नकदी और असलहे लेकर कंडौर गांव की तरफ भाग निकले। थानाध्यक्ष आरके सरोज फोर्स के साथ पहुंचे। फिर पुलिस अधीक्षक वीके शेखर, अपर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, सीओ सदर बृजनंदन राय ने घटना स्थल का जायजा लिया।

मृतक बदमाश की पहचान थानाक्षेत्र के चक ोठी गांव निवासी रणधीर सिंह (22) पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। खदान के मुनीम रानू मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने पतारा निवासी बबलू सिंह सहित कुछ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर ब्रजनंदन राय ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें