फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Dec 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ कसबे के बुधौलियाना मोहल्ले में चार लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस घटना में एक युवक बाल बाल बच गया था। शुक्रवार को युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गुरुवार शाम कोटबाजार में पुलिस चौकी के पास कुछ लोगों ने जमकर फायरिंग की थी। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया था। हमलावरों ने एक युवक के ऊपर जानलेवा गोली चलाई थी।

शुक्रवार को चिल्ली गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह राजपूत ने बताया कि वह मौसी के घर आया था। शाम को वह अपनी मौसी के घर के बाहर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


तभी गिल्ला यादव पुत्र पप्पू, गुल्लू पुत्र रामबाबू निवासीगण मोहल्ला लुधियातपुरा, अनमोल पुत्र ज्ञानबाबू निवासी बाराखंबा, शिवम उर्फ सिल्लू सोनी निवासी मियांपुरा तथा दो अन्य व्यक्ति आए और उसके ऊपर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


बताया कि उसने भाग कर किसी तरह से जान बचाई। कोतवाली इंचार्ज रज्जन लाल त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें