कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा युवा मंडलों के जरिए विभिन्न शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। नेहरू युवा केंद्र सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम कराए। बैठक में नेहरू युवा केंद्र की वर्ष 2021-22 के 13 कोर कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
जिसमें आत्मनिर्भर भारत युवाओं के उन्मुखीकरण, व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम, सुविधा अभियान, बुनियादी व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण, विकासखंड व जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम, जिला स्तरीय लोक कला व सांस्कृतिक उत्थान कार्यक्रम, स्वच्छ गांव हमारा गांव अभियान, जन जागरण अभियान, युवाओं को प्रशिक्षण, जिला युवा सम्मेलन कार्यक्रम रहे। इस मौके पर सीडीओ केके वैश्य, जिला विकास अधिकारी विकास मिश्रा, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी विष्णु प्रिया आदि रहे। (संवाद)