फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को संकुल स्तरीय गणित, विज्ञान, संस्कृत प्रश्न मंच की प्रतियोगिता विद्या भारती के निर्देशानुसार हुई। गणित में हमीरपुर के छात्र मयंक तथा सिद्धार्थ तिवारी ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रश्न मंच बाल वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आयुष, शिवांशु, सत्यम, सांस्कृतिक प्रश्न मंच में सरस्वती विद्या मंदिर मौदहा के छात्र नीरज, कमलराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रश्न मंच तरुण वर्ग में सरस्वती बाल मंदिर के छात्र मयंक जोशी, यस कोस्टा, मिथुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग सांस्कृतिक प्रश्न मंच में सरस्वती विद्या मंदिर हमीरपुर के छात्र आजाद सेन, अनुराग और ओमसेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी छात्रों को पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ.कैलाश विश्वकर्मा, छेदालाल राजपूत, प्रधानाचार्य शिवपाल, जयवीर, हरिनारायण नगायच, संस्थापक सदस्य प्रमोद सिंह गौर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें