फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की पूजा ने दिल्ली की अंजू कुमारी को पछाड़ा

विज्ञापन
उमरी गांव में आयोजित दंगल में दांवपेंच दिखाती महिला पहलवान अंजू व सलोनी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
बिवांर। उमरी में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। हरियाणा की पूजा ने दिल्ली की अंजू कुमारी को पटकनी दी।
विज्ञापन

पहले दिन अलीगढ़ के सचिन व बांदा के नजाकत अली से शुरुआती कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी। वहीं मसगांव के मेघराज ने बांदा के अमित को हराया। चंदौली के हृदेश कुमार, कौशांबी के लवकुश, व प्रयागराज के महेश व बड़ोखर के शिवमंगल ने बाजी मारी। वहीं मसगांव के जितेंद्र व चित्रकूट के अंतराम के बीच हुई कुश्ती में मसगांव के पहलवान ने बाजी मारी। श्याम मथुरा व देवेंद्र राजस्थान के बीच हुई कुश्ती में राजस्थान ने मथुरा के पहलवान को पटकनी दी। धौहल के अमर सिंह व रहटिया के जयसिंह, खरेला के श्याम व बांदा के अकबर के बीच हुई कांटे की कुश्ती बराबर पर छूटी। वहीं दिल्ली से आई महिला पहलवान अंजू ने हरियाणा की सलोनी को हराया। हरियाणा की पूजा ने दिल्ली की अंजू कुमारी को पछाड़ा। दंगल में जीते प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान कपिल वर्मा व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने निर्धारित पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल में क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही।
शुभारंभ ब्लाक प्रमुख बीरनारायन सिंह व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करन सिंह राजपूत ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें