फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में राजमिस्त्री ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
मृतक चरन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। चिल्ली गांव में पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने अवैध बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सीओ अभय नारायण राय व कोतवाल दिनेश सिंह ने घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

चिल्ली गांव निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उनके चचेरे भाई चरन सिंह (32) को शराब पीने की बुरी लत थी। शराब के नशे में अक्सर पत्नी प्रीति से चरन का विवाद होता था। पड़ोसी समझा बुझा कर दोनों को शांत करा देते थे। गुरुवार दोपहर करीब सवा तीन बजे चरन ने घर में 12 बोर की अवैध बंदूक से खुद को गोली मार ली। कनपटी पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे विवाद होने पर चरन ने नशे में पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। पड़ोसी महिला प्रीति को बचाकर घर से बाहर ले गई। तभी चरन ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक चरन व जयसिंह दो भाई थे। पिता छत्रपाल बड़े पुत्र जयसिंह के साथ रहते थे। मृतक चरन राजमिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी प्रीति, पुत्रियों अमानी (5), आरोही ढाई व करिश्मा सात माह को रोता बिलखता छोड़ गया। सीओ अभय नारायण राय ने कहा कि युवक ने अवैध बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों व अवैध बंदूक की जांच की जा रही है।

राठ के चिल्ली गांव में घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते सीओ अभय नारायण राय- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें