फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दलित युवक के साथ मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो24 एचएएमपी08- सुमेरपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। टेढ़ा गांव में 18 मई को हुई दलित युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर राजनीतिक दलों को पीड़ित के घर पहुंचने से रोकने के लिए गांव में पुलिस का कड़ा पहरा है।
विज्ञापन


गत 18 मई की रात संदीप वर्मा को दो सगे भाइयों ने कार स्टार्ट नहीं होने का बहाना बनाकर बुलाया था। बाद में घर का दरवाजा बंद कर बेल्टों से संदीप को पीटा था। बेहोशी की हालत में उसे घर के बाहर फेंक कर आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर जगजोधन सिंह उर्फ मुन्नू बउआ और कन्हैया सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सपा और असपा ने इस घटना को गंभीरता से लिया। प्रशासन की सख्ती के कारण दोनों दलों के नेता पीड़ित से नहीं मिल सके।
थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह और आरक्षी सुरेंद्र कुमार ने दोनों नामजद आरोपियों को गांव से गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय भेजा गया जहां से जेल भेज दिया गया है। घटना में दो अन्य लोग भी शामिल थे जिनकी तलाश जारी है। पीड़ित परिवार ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें