फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती का किया पूजन

विज्ञापन
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हवन पूजन करती छात्राएं। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर-मुस्करा-गोहांड। वसंत पंचमी के मौके पर शनिवार को मंदिरों व घरों में मां सरस्वती का विधिविधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। प्रसाद में पंजीरी व फल वितरित किए गए। इसके साथ ही लोगों ने पीले वस्त्र धारण किए।
विज्ञापन

मेरापुर मोहल्ला स्थित गोसाईं बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। प्रवचन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर जीतेलाल, रामबाबू, पुन्नी, मानसिंह, बबली, हरिकिशन, विदुर, शत्रुघन, लल्लन विश्वकर्मा, जगदीश पूर्व प्रधान, कुलदीप निषाद चेयरमैन व अन्य मौजूद रहे। शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में वसंत पंचमी कार्यक्रम मनाया गया। प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
गहरौली-मुस्करा संवाद के अनुसार स्व. पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ लोकेंद्र नाथ ने मां सरस्वती के चित्र पर्व दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक द्वारा कार्यकम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर, अजय कुमार, कुलदीप, मनोज द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार मां गीता माहेश्वरी इंटर कॉलेज में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हवन पूजन कर उन्हें नमन किया। संरक्षक आनंदी प्रसाद पालीवाल का जन्मदिन धूमधाम से मना उनके स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। उप प्रबंधक पुनीत पालीवाल, प्रधानाचार्य भारत प्रसाद, प्रधानाचार्या अमृता सिंह, संतोष कुशवाहा, नसीम खान, राकेश सोनी, अनुराग, अभिषेक, अमर नारायण मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरीला संवाद के अनुसार श्री शल्लेश्वर मंदिर में सुबह से जलाभिषेक करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। जो दोपहर तक चलता रहा। प्रत्येक वर्ष की भांति निकलने वाली शिव बरात के लिए मंदिर लगुन की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर भजन कीर्तन फाग गायन का कार्यक्रम भी किया गया। राठ संवाद के अनुसार सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में हवन का आयोजन हुआ। गायत्री परिवार की टीम ने मंत्रोच्चारण किया। प्रधानाचार्य शिवपाल विश्वकर्मा, प्रबंधक डॉ कैलाश विश्वकर्मा, संस्थापक सदस्य प्रमोद सिंह गौड़, जगतराम तिवारी आदि मौजूद रहे।

गहरौली गांव के पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में बसंत पंचमी उत्सव कार्यक्रम में पूजा अर्च- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें