भरुआसुमेरपुर। एक पखवाड़े तक सुबह से लेकर देर रात तक गुलजार रहने वाले प्रत्याशियों के कार्यालयों में मतदान के बाद ताले लटक रहे हैं। क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ता कार्यालयों में ताला लटकता देखकर मायूस होकर बैरंग लौट रहे हैं।
विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने कस्बे में अलग-अलग स्थानों में कार्यालय खोलकर चुनाव प्रचार शुरू किया था। सभी कार्यालय सुबह से लेकर देर रात तक कार्यकर्ताओं की चहलकदमी से गुलजार रहते थे। लेकिन मतदान की समयावधि समाप्त होते ही इनमें ताले लटक लग गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता नीलकंठ धुरिया, सीताराम गुप्ता, सपा कार्यकर्ता संदीप यादव, जुम्मन खान, राजेश खंगार, प्रदीप कुशवाहा, बसपा कार्यकर्ता रविशंकर वर्मा, अरुण वर्मा, राजेश पाल, कांग्रेस कार्यकर्ता महेश गुप्ता, ज्ञानू सिंह, महेश भदौरिया का कहना है कि चुनाव कार्यालय मतगणना तक खुलना चाहिए।